होशियारपुर: पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से कर दी हत्या

होशियारपुर: पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से कर दी हत्या

होशियारपुर 8जुलाई (सुनील कुमार)होशियारपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पेट्रोल पंप पर पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर पड़ते गांव पूंगे पर रात करीब 1 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए कुछ युवकों के बीच आपसी तकरार के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान तनवे सिंह उर्फ ​​धन्ना पुत्र अवतार सिंह निवासी रामगढ़ मोहल्ला होशियारपुर के रूप में हुई है। यह पूरी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि गत रात पेट्रोल पंप पर पहले करीब 12 युवक आते हैं। यहां उक्त युवक पहले मस्ती करते नजर आते हैं इतना ही नहीं उक्त युवक नाचते भी नजर आते हैं। इस दौरान यहां तनवे भी अपने तीन दोस्तों के साथ फिल्म देख कर यहां पेट्रोल डलवाले आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *