पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक जीत भाजपा के विकास मॉडल पर मोहर – बृजेश कुमार 

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक जीत भाजपा के विकास मॉडल पर मोहर – बृजेश कुमार

जालंधर/ सुनील कुमार

आज दिलकुशा मार्किट, जालंधर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की ओर से लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। यह जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के कुशल मार्गदर्शन तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक बहुमत की जीत है।

इस अवसर पर सभी नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही चुनावों के दौरान दिन-रात मेहनत करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को भी नमन किया गया, जिनकी मेहनत से यह विजय संभव हो सकी।

विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति को नकारते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत को अपनाया। यह परिणाम देश में विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति की जीत का प्रतीक है।

इस अवसर पर यह भी विश्वास व्यक्त किया गया कि अब पंजाब में भी परिवर्तन की लहर तेज हो रही है। पंजाब के सर्वांगीण विकास, रोजगार के अवसरों में वृद्धि, उद्योगों को बढ़ावा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में आना आवश्यक है।

पंजाब को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए जन-जन तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताया जाएगा, ताकि राज्य को एक नई दिशा और मजबूत नेतृत्व मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *