दोगली नीतियों के चलते गिरेगी आप की लंका : खन्ना

दोगली नीतियों के चलते गिरेगी आप की लंका : खन्ना

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों का भाजपा में शामिल होने पर खन्ना ने किया स्वागत

होशियारपुर/ 30 अप्रैल/ रोज़ाना रिपोर्टर

पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों द्वारा भाजपा में शामिल होने पर उनका तहदिल से स्वागत किया है। खन्ना ने कहा कि इन सांसदगणों का भाजपा में शामिल होना आम आदमी पार्टी दोगली नीतियों का प्रमाण है। खन्ना ने कहा की इन्ही दोगली नीतियों के चलते आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की लंका गिरेगी। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल और उसके हाथों की कठपुतली बन चुके पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। अपने निजी राजनीतिक सत्ता सुख के लिए जिस पार्टी के शीर्ष नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही दोगली राजनीती खेल रहे हैं उनके हाथों में जनता का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। खन्ना ने कहा राघव चड्ढा सहित अन्य 7 जनप्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होना यह दर्शाता है की आम आदमी पार्टी की नीतियां अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हित में न होकर अपने निजी सत्ता सुख के लिए काम कर रही हैं । खन्ना ने कहा कि कार्यकर्ता और जनता किसी भी पार्टी का आधार होते हैं । भाजपा कार्यकर्ता और जनता जनार्दन दोनों के लिए हितैषी पार्टी है। इस मौके पर खन्ना के साथ एस. पी. दीवान, रिम्पा शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *