मोदी नेतृत्व पर बढ़ता भरोसा, भाजपा की विचारधारा को मिल रही व्यापक स्वीकृति : रमन पब्बी

जालंधर 24 अप्रैल/ सुनील कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसदों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामना देश की राजनीति में बड़ा और सकारात्मक संदेश है।
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि यह कदम स्पष्ट करता है कि भाजपा की राष्ट्रहित, विकास और सुशासन की नीतियों पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और निर्णायक नेतृत्व से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा विकास की गति और तेज होगी।
