
चंडीगढ़/ रोजाना रिपोर्टर
पंजाब में फिर से लोगों को करना होगा मुश्किलों का सामना ,किसान मजदूर मोर्चा (KMM) ने गेहूं खरीद में देरी से नाराज होकर शुक्रवार (17 अप्रैल) को ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है. इसके तहत किसान राज्य के 18 जिलों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे के लिए ट्रेनों को रोकेंगे.केंद्रीय एजेंसियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसान संगठनों (SKM, AKM और KKM) ने कहा कि गेहूं की खरीद में दो हफ्ते की देरी से मंडियों में किसानों को भारी परेशानी हो रही है. बड़ी मात्रा में फसल बिना बिक्री पड़ी है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है.किसान नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार से तुरंत खरीद प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है. उन्होंने चेताते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा
