जालंधर में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम:-राकेश राठौर

जालंधर में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम:-राकेश राठौर

 

 

जालंधर 15 अप्रैल ( सुनील कुमार)

भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिल्ली–कटरा वंदे भारत ट्रेन के जालंधर स्टॉपेज को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत का जालंधर में स्टॉपेज 2 अप्रैल से शुरू हो चुका है जिसका रेल विभाग द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है और ट्रेन का स्टॉपेज 2 अप्रैल से शुरू भी हो चुका है और यह एक स्थापित तथ्य है जिसकी पुष्टि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा भी की गई है। इसके बावजूद गलत बयान देना गैर-जिम्मेदाराना है।

राकेश राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के रेल ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जालंधर में वंदे भारत का ठहराव क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है और लोगों को तेज व आधुनिक यात्रा का विकल्प मिला है।

उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को सलाह दी कि सार्वजनिक मंच से बयान देने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें। भाजपा जनता के हित में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की भ्रामक राजनीति का तथ्यात्मक जवाब देती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *