राजेश कपूर की अध्यक्षता में जनसंपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी
जालंधर, 2 जुलाई:(सुनील कुमार) जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के महामंत्री राजेश कपूर की अध्यक्षता में मास्टर तारा सिंह नगर में आज स्थानीय लोगो को मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा वरिष्ठ नेता राम लुभाया कपूर व ममता कपूर सुभाष मल्होत्रा उपस्थित थे इस मौके पर राजेश कपूर ने मास्टर तारा सिंह नगर के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 9 साल की जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराया।

मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी मल्होत्रा परिवार को देते हुए राजेश कपूर,राम लुभाया कपूर,ममता कपूर,
