Suicide: जालंधर: कर्ज से परेशान नगर निगम के रिटायर्ड कर्मी ने खुद को लगाई आग, मौत

जालंधर: कर्ज से परेशान नगर निगम के रिटायर्ड कर्मी ने खुद को लगाई आग, मौत

जालंधर/सुनील कुमार

चौगिटी के पास अवतार नगर में स्थित घर में 60 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर जीवनलीला समाप्त ली। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सोनलाल निवासी अवतार नगर के रूप में हुई हैै। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं परिजनों ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर खुद को आग लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पीड़ित बेटे बब्बी ने बताया कि अचानक आग लगने के दौरान पत्नी ने उसे बताया और उसके बाद वह भागकर पहली मंजिल पर गए।

 

इस दौरान उन्होंने देखा कि आग से वह झुलस चुके थे और हादसे में मौत हो गई। परिजन ने कहा कि कर्जा होने के कारण लोग घर पर आते थे और तंग परेशान करते थे। जिसके कारण परेशान होकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बेटे ने बताया कि पिता नगर निगम में नौकरी करते थे और अब वह रिटायर्ड हो चुके है। मौके पर पहुंचे एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस ने कहा कि शव का हालत काफी खराब हो चुकी है और शव की पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने जीवनलीला समाप्त की है। परिजनों ने कुछ लोगों ने नाम बताए है, ऐसे में परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है। वहीं पड़ोसी महिला ने कहा कि कर्ज से व्यक्ति काफी परेशान चल रहा था। व्यक्ति नगर निगम से रिटायर्ड होने के बाद दोबारा से काम पर जाना शुरू हो गया था। मृतक के दो बच्चे है। मृतक का मोहल्ले में कभी किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने जीवनलीला समाप्त कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *