*14 मार्च की बदलाव रैली को सफल बनाने के लिए संदीप पाहवा व सोनिया पाहवा के नेतृत्व में विशाल बैठक, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल रहे मुख्य अतिथि*
*बदलाव रैली के बाद वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के झूठ का किला गिरेगा:-शीतल अंगूराल*
*भार्गव नगर से सैंकड़ो लोग मोगा रैली में शामिल होगे*

जालंधर, /10 मार्च /रोज़ाना रिपोर्टर
आगामी 14 मार्च को मोगा में आयोजित होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बदलाव रैली को सफल बनाने के लिए वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में पढ़ते वार्ड नंबर 45 में संदीप पाहवा और सोनिया पाहवा के नेतृत्व में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित हुए।बैठक में पूर्व विधायक शीतल अंगूराल वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के रैली इंचार्ज अमरजीत सिंह अमरी सह इंचार्ज दविंदर भारद्वाज जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी,मुख्य रूप से उपस्थित हुए। वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 14 मार्च की बदलाव रैली पंजाब प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देने वाली ऐतिहासिक रैली साबित होगी। और बदलाव रैली के उपरांत वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के झूठ का किला गिरेगा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और इसे सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
संदीप पाहवा और सोनिया पाहवा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलाव रैली जनता की आवाज को मजबूत करने का मंच बनेगी। उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए भार्गव नगर से सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे और उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करते हुए 14 मार्च की बदलाव रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे।
इस अवसर पर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से रैली के इंचार्ज अमरजीत सिंह अमरी तथा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के सहइंचार्ज दविंदर भारद्वाज लक्की भगत महेंद्र भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

*फोटो कैप्शन-जालंधर की वेस्ट विधानसभा के भार्गव नगर वार्ड नंबर 45 मे संदीप सोनिया पाहवा की अध्यक्षता मे अमित शाह जी की मोगा रैली को लेकर विशाल बैठक करते पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,अमरजीत अमरी,महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,दविन्द्र भारद्वाज,लक्की भगत,महिन्द्र भगत व अन्य*
