CM भगवंत मान,अरविंद केजरीवाल को मिलकर हुए भावुक कहा “हम वह पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे आंधियों को कह दे अपनी औकात में रहे”

दिल्ली (ब्यूरो)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दिल्ली जेल में अरविंद केजरीवाल को मिलने के लिए गए और भावुक हो गए ।कहा,अरविंद केजरीवाल जी के प्रति तानाशाही सरकार का रवैया देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए।उनके साथ जेल में खतरनाक अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। मोदी सर, क्या लोगों को अच्छे अस्पताल, अच्छे स्कूल, मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं देना अपराध है? दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने क्या गलती की है लोगों को इतनी सुविधा देकर? क्योंकि मोदी सरकार को डर लग रहा है कि उनका हर आने वाली सिर्फ एक ही पार्टी है और वह पार्टी है आम आदमी पार्टी क्या आप इस तरह करके क्या हमें रोक पाओगे? जेल के तले टूटेंगे और केजरीवाल छूटेंगे। और शायराना अंदाज में कहा “हम वह पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे आंधियों को कह दे अपनी औकात में रहे”इन संकट के दिनों में हम सबको ही केजरीवाल बनना पड़ेगा।
