बदलाव रैली को लेकर कैंट विधानसभा में बैठक, 

बदलाव रैली को लेकर कैंट विधानसभा में बैठक,

14 मार्च की बदलाव रैली में सबसे अधिक भागीदारी कैंट विधानसभा क्षेत्र से होगी:-रवि महेंद्रू

 

जालंधर, 8 मार्च /सुनील कुमार

14 मार्च को मोगा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ,मोगा में आयोजित होने वाली बदलाव रैली की तैयारियों को लेकर आज कैंट विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक रैली की तैयारी को लेकर लगे रैली इंचार्ज रवि महेंद्रू,कैंट विधानसभा प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़,कैंट से पूर्व विधायक जगबीर बराड़, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तनेजा,रैली विधानसभा सहयोगी महामंत्री अमरजीत गोल्डी ने की।इस बैठक के दौरान रैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि जालंधर शहर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे अधिक संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक बदलाव रैली में कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाग लेंगे।

रवि महेंद्रू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बदलाव रैली जनता की आवाज को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है और इसमें कैंट विधानसभा क्षेत्र की भागीदारी सबसे अधिक सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और 14 मार्च को बड़ी संख्या में पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक बनाएं।

बैठक में रैली के लिए परिवहन, संपर्क और जनसमर्थन बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। मीटिंग में आए हुए सभी वरिष्ठ नेताओं ने भी भरोसा दिलाया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *