अमित शाह की मोगा में बदलाव रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश, 

अमित शाह की मोगा में बदलाव रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश, मंडल अध्यक्ष मुनीश बल की अध्यक्षता में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित

जालंधर, 5 मार्च/सुनील

14 मार्च को मोगा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में होने वाली बदलाव रैली के उपलक्ष्य में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में पढ़ते मंडल नंबर 10 के अध्यक्ष मुनीश बल की अध्यक्षता में पार्षद पति अमित सिंह संधा के निवास स्थान पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विशेष रूप से पूर्व सांसद सुशील रिंकू, रैली के इंचार्ज अमरजीत सिंह अमरी तथा सह-इंचार्ज देविंद्र भारद्वाज उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और बदलाव रैली के लिए वेस्ट विधानसभा के इंचार्ज अमरजीत सिंह अमरी ने आगामी बदलाव रैली की पूरी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया और मंडल अध्यक्ष मनीष बल ने आए हुए सभी नेताओं को विश्वास दिलाया कि मंडल में से सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और जोश के साथ रैली में भाग लेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ रैली को सफल बनाने के लिए मिली जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर पार्षद पति अमित सिंह संधा, तरसेम थापा, जसा फिरोजपुरिया, महामंत्री विकास शर्मा, सुनील चोपड़ा, राणा नैयर, वरुण तनेजा, दलेर सिंह चठा, दिनेश चौहान, प्रदीप खुल्लर, राजीव भगत, मुरारी लाल भार्गव, सौरभ गुप्ता, सुमन राणा, किरण भगत, उर्मिल शर्मा, रोहित सलवान, सुरजीत बाजवा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष मुनीश बल ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया और विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से 14 मार्च को मोगा में होने वाली बदलाव रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जाएगा।

 

 

 

मीटिंग में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, अमरजीत सिंह अमरी,पार्षद पति अमित सिंह संधा, मंडल अध्यक्ष मनीष बल, दविंदर भारद्वाज व अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *