बदलाव रैली को लेकर 7 मार्च को अश्विनी शर्मा आएंगे जालंधर 

 

भाजपा जालंधर शहरी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

जालंधर, 3 मार्च /सुनील कुमार

भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जी 14 तारीख को मोगा में आयोजित होने वाली बदराव रैली की तैयारी के उपलक्ष में 7 मार्च को भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेने हेतु जालंधर पहुंच रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर आज भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड, नजदीक शीतला माता मंदिर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों 7 मार्च के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि 14 तारीख को मोगा में होने वाली बदराव रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जालंधर शहरी इकाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान तेज करने, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि अश्विनी शर्मा जी के मार्गदर्शन में जालंधर से भारी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे और बदराव रैली को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी।

बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, अश्विनी भंडारी ,दविंदर कालिया, दविंदर भारद्वाज,प्रमोद कश्यप, और शालू कुमारी, उपस्थित थे।

 

 

7 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के उपलक्ष में पदाधिकारी के साथ चर्चा करते हुए भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा अमरजीत सिंह गोल्डी,मनीष विज, अश्विनी भंडारी ,दविंदर भारद्वाज, दविंदर कालिया, एवं शालू कुमारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *