मंगलवार को जालंधर के रामा मंडी स्थित जोगिंदर नगर में उसे समय दहशत फैल गई जब एक नवविवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। 

मंगलवार को जालंधर के रामा मंडी स्थित जोगिंदर नगर में उसे समय दहशत फैल गई जब एक नवविवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई।

जालंधर/सुनील कुमार

जालंधर जानकारी के अनुसार करीब 1 साल पहले अर्जुन नगर लाडोवली रोड की रहने वाली निशू की शादी जोगिंदर नगर के रहने वाले अविनाश के साथ हुई थी। निशु के पारिवारिक सदस्य ने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से पिछले करीब 6 से 7 महीनों से लड़की को तंग प्रचार किया जा रहा था। कभी किसी चीज की डिमांड लेकर तो कभी मेंटली डिस्टर्ब किया जा रहा था। जिसको लेकर करीब 5 महीने पहले दोनों का समझौता करवा कर दोबारा से जिंदगी शुरू करवाई गई थी। लेकिन उसके बावजूद भी लड़की को उसका पति और उसकी सास तंग परेशान करते रहते थे। मृतक निशु की चाची ने बताया कि आज उसके पति अविनाश ने फोन करके यह जानकारी दी कि निशु अब इस दुनिया में नहीं रही। जिसको पहले तो सभी ने मजाक समझा लेकिन जब वहां जाकर देखा तो उसके गले पर निशान पड़े हुए थे जैसे कि किसी ने गला घोट कर उसे जान से मार दिया हो। यह सब देखकर लड़की के परिवार वाले इतने गुस्से में आगे की उन्होंने अविनाश की जमकर धुनाई की इसके बाद अविनाश किसी तरह जान छुड़ाकर वहां से भाग निकला। इतना ही नहीं अविनाश की मां यानी निशु की सास पहले ही वहां से भाग गई थी। इस सारी घटना की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी देते हुए इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर ने बताया कि लड़की पक्ष के परिवार वालों के बयान दर्ज कर जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी और साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *