Big News: गन प्वाइंट पर युवक से लूट, विरोध करने पर बेहरमी से पीटा -हालत नाजुक
-कार्रवाई न होते देख पारिवारिक सदस्यों ने रोड किया जाम, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन माहौल करवाया शांत

जालंधर/सुनील कुमार
थाना एक के अंतर्गत आते ज़िंदा पिंड में पांच लुटेरे ने युवक से पिस्तौल के बल पर लूट कर मारपीट करने लगे तो युवक लुटेरों से भिड़ गया। वारदात के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और आस पास मौजूद लोगों ने लुटेरों द्वारा युवक पर हमले करनी वीडियो बना ली। हमले के बात घायल हालत में सड़क पर गिरे युवक के राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस कार्रवाई न होते देख पारिवारिक सदस्यों ने चक्क ज़िंदा पिंड गेट के बाहर धरना लगा दिया, जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा और भीड़ लग गई। सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल को शांत करवाया और जांच में जुट गई।
जिंदा पिंड के रहने वाले सुनील ने बताया कि उसके जीजा ठेका पास खड़े हुए थे। उसी दौरान दो बाइक सवार छह युवक उनके पास आए और हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी लूटने की कोशिश करने लगे। उसके जीजा ने लुटेरों का विरोध किया तो लुटेरों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान लुटेरों में जीजा के हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी और जेब से दस हजार रूपये लूट लिए। लूट के दौरान लुटेरों ने भागते समय ठेके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में तोड दिए ताकि पुलिस के हाथ कोई सुराग न लगे। सुनील ने बताया कि मारपीट के दौरान जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मदद के लिए आस पास के दुकानदार आगे आए, जिन्होंने लुटेरों की वीडियो बना ली और लूट की शिकायत पुलिस को दी लेकिन कार्रवाई न होते देख उन्हें रोड पर धरना प्रदर्शन करना पड़ा। धरने की सूचना पाकर मौके पर पहुँची एसीपी नार्थ अशोक मीना घटनास्थल पर पहुँचे उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल को शांत करवाया। उन्होंने बताया कि उन्हें लूट की शिकायत मिली थी, जिसके चलते धरना लगाया था। उनकी थी मामले की जाँच में जुटी हुई है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार
