जिला देहरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ज्वालामुखी में नशा तस्कर चार युवक गिरफ्तार,

देहरा कांगड़ा हिमाचल/रोज़ाना रिपोर्टर
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत पुलिस जिला देहरा ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति को और कड़ा कर दिया है। इसी कड़ी में ज्वालामुखी पुलिस ने शनिवार, 7 फरवरी 2026 को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग नशा तस्करी के मामलों का भंडाफोड़ किया और चार युवकों को दबोचा। पहले मामले में पुलिस टीम ने “बाबे दी पट्टियां” नामक स्थान पर गश्त के दौरान संदेह के आधार पर दो युवकों—मनीष कुमार (22) और शिवांश चौधरी (21)—की तलाशी ली, जिनके कब्जे से 04 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। वहीं, दूसरे मामले में उसी स्थान के समीप पुलिस ने अंकित कुमार उर्फ अंकु (22) और आर्यन उर्फ लड्डा (22) को रोककर उनकी तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 30 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।जिला देहरा पुलिस प्रमुख मयंक चौधरी ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
