आखिर कब शुरू होगी कांगड़ा में रेल की सुविधा, लोगों का बड़ा सवाल

आखिर कब शुरू होगी कांगड़ा में रेल की सुविधा, लोगों का बड़ा सवाल  

नगरोटा हिमाचल/ रोज़ाना रिपोर्टर 

कांगड़ा घाटी की जनता के साथ एक बार फिर धोखा हुआ है। रेल सेवा बहाली को लेकर दी गई 26 जनवरी की तारीख भी सिर्फ एक और झूठा आश्वासन साबित हुई। जिस उम्मीद के साथ लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे, वह उम्मीद भी निराशा में बदल गई।

अब सवाल यह है कि आखिर कांगड़ा घाटी की जनता को और कितने दिन रेल बहाली के इंतजार में यूं ही परेशान होना पडेगा ? कब तक सिर्फ तारीख पर तारीख दी जाती रहेगी ?

रेल सेवा बहाली को लेकर न तो अब तक कोई ठोस समय-सीमा सामने आई है और न ही कोई स्पष्ट स्थिति बताई जा रही है। हर बार दिलासा दिया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि रेल ट्रैक आज भी ठप पड़ा है ,और जनता को सिर्फ इंतजार के सिवा कुछ नहीं मिल रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार अश्वनी कुमार, राज कुमार, विशाल, रचित, सिकंदर, साहिल चौधरी, विकास, साहिल, रुमेल सिंह, रवि कुमार, अश्वनी गुलेरिया, अनिल कुमार, प्रवीन, आशुतोष सहित अन्य का कहना है कि जब चक्की पुल पर ट्रायल भी हो चुका है, तो फिर कांगड़ा घाटी में संपूर्ण रूप से रेल सेवा क्यों शुरू नहीं की जा रही ?

लोगों का कहना है कि ट्रायल के बाद उम्मीद जगी थी कि अब जल्द ही पठानकोट–जोगिंदरनगर रेल ट्रैक पर नियमित रेल सेवा बहाल होगी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उम्मीदें टूट गईं।

देश के अन्य हिस्सों में जहां नई-नई रेल लाइनें, वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें शुरू हो रही हैं, वहीं कांगड़ा घाटी की जनता आज भी अपनी पुरानी और जरूरी रेल सेवा के लिए तरस रही है। यह साफ तौर पर क्षेत्र के साथ गंभीर अन्याय है।

आज हालात यह हैं कि रेलवे स्टेशन सुनसान पड़े हैं, व्यापार प्रभावित हो रहा है, यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और आम जनता का गुस्सा अब साफ तौर पर उबलने लगा है।

कब तक कांगड़ा घाटी की जनता को यूं ही झूठे वादों से बहलाया जाता रहेगा ? कब मिलेगी ठोस तारीख और कब शुरू होगी वास्तव में रेल सेवा ?

जनता ने रेलवे प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस अति आवश्यक जनहित सुविधा को तुरंत बहाल किया जाए, वरना आने वाले समय में जनआक्रोश और तेज होगा ही की राजनीति पर बिल्कूल ही विश्वास उठ जाएगा की सभी एक ही माया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *