राकेश राठौर ने पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया

राकेश राठौर ने पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया

बाहरी राज्यों से बसे मंगवाकर मुख्यमंत्री कर रहे हैं पंजाब का वित्तीय नुकसान:-राकेश राठौर

 

जालंधर 30 नवंबर (सुनील कुमार )पंजाब सरकार द्वारा बाहरी राज्यों से बसें मंगवाकर राज्य के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जिस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह फैसला समझ से परे है, क्योंकि राज्य के पास अपनी खुद की बसो का इतना बड़ा बेड़ा है और उनको प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी।

राकेश राठौर ने कहा कि बाहरी राज्यों से बसें मंगवाने से प्रदेश को राजस्व का नुकसान हो रहा है, जो कि राज्य के विकास के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार अपनी रोडवेज व्यवस्था को मजबूत बनाने के बजाय बाहरी राज्यों पर निर्भर हो रही है, जो कि राज्य के हित में नहीं है।

राकेश राठौर ने मांग की कि पंजाब सरकार को अपनी बसों का उपयोग करना चाहिए और बाहरी राज्यों से बसें मंगवाने के फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल प्रदेश को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि राज्य की आत्मनिर्भरता भी प्रभावित हो रही है।

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे और पंजाब सरकार से मांग करेंगे कि वह अपने संसाधनों का उपयोग करके राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *