विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों से प्रताड़ित फोटोग्राफर ने की आत्महत्या की कोशिश*

*विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों से प्रताड़ित फोटोग्राफर ने की आत्महत्या की कोशिश*

जालंधर (सुनील)जालंधर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां विदेश भेजने के नाम पर 45 लाख की ठगी करने वाले आरोपी ओर उसके साथियों से प्रताड़ित होकर एक फोटोग्राफर ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

प्रदीप अवस्थी पुत्र अंबिका प्रसाद निवासी अमन नगर नामक फोटोग्राफर ने जहरीले पदार्थ पीकर अपनी जान देने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में सेक्रेड हार्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। प्रदीप की पत्नी रजनी ने आरोप लगाया है कि जयदीप, विनोद और प्रितपाल नामक आरोपियों ने उनके पति को कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि जयदीप ने प्रदीप को यह कहकर अपने झांसे में लिया कि उसका एक साथी विदेश में रहता है और वह बड़े आराम से विदेश में भेज सकता है, इसके बाद प्रदीप ने उसे अपनी गारंटी में कुछ क्लाइंट दिए ,लेकिन बाद में सभी के पैसे जयदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर हड़प कर लिए और बाहर किसी को नहीं भेजा । इसके बाद प्रदीप ने जयदेव के खिलाफ कंप्लेंट दी और और उसके खिलाफ सितंबर 2024 में 420, 406 और 120 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ ,लेकिन वह जमानत पर बाहर है और अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदीप को धमकी दे रहा था कि वह अब उसे कोई पैसा नहीं देगा । दूसरी तरफ सभी क्लाइंट प्रदीप पर पैसे वापस मांगने का दबाव डालते जा रहे थे जिसके चलते बहुत दिनों से वह डिप्रेशनमें था ।डिवीजन नंबर एक के प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि वह पीड़ित को न्याय दिलाएंगे और आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे।

पीड़ित प्रदीप अवस्थी ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी जयदीप निवासी सुरानुस्सी , विनोद निवासी ज्वाला नगर और जयदीप का साथी प्रितपाल निवासी होशियारपुर से प्रताड़ित होकर मजबूरी में आत्महत्या करने की बात कही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *