गृहमंत्री अमित शाह का आया बड़ा बयान 27 अप्रैल से पहले पहले पाकिस्तानी लोगों को आईडेंटिफाई कर भेजा जाए पाकिस्तान 

गृहमंत्री अमित शाह का आया बड़ा बयान 27 अप्रैल से पहले पहले पाकिस्तानी लोगों को आईडेंटिफाई कर भेजा जाए पाकिस्तान 

जालंधर (सुनील कुमार) गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर  जालंधर के ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा के (एफ आर ओ) ब्रांच के अनुसार जालंधर में पिछले दिन एक हफ्ते के लिए पाकिस्तानी लोग जो रहने आए थे और वह चले गए हैं और अब जालंधर में एक भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं है। दरअसल पहलगांव में हुए आतंकी हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने बहुत बड़ा बयान दिया है उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और यह आदेश दिए के सभी अपने अपने राज्यों में से पाकिस्तानी लोगों को आईडेंटिफाई कर जल्द से जल्द पाकिस्तान भेजने के निर्देश दिए और पाकिस्तान से जुड़े सभी वीजा को कैंसिल करने के भी आदेश दिए। दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को ही हिला के रख दिया है। और गृहमंत्री ने यह भी कहा कि इस हमले को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को यह आदेश दिए हैं कि वह पाकिस्तानी लोगों को 27 अप्रैल से पहले पहले भारत से पाकिस्तान के लिए भेज दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *