*इस बार के आम बजट से करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर आई मुस्कान:-सन्नी शर्मा*

जालंधर 1 फरवरी(सुनील कुमार ) भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कहा कि इस बार के आम बजट ने करोड़ों भारतीयों को खुश कर दिया है।उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति सही रास्ते पर है और मोदी सरकार का इस बजट में फोकस गरीब, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर है। सन्नी शर्मा ने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट 2025-26 में कराधान, शहरी विकास, खनन, वित्तीय क्षेत्र, बिजली और नियामकीय ढांचा क्षेत्रों में सुधारों की शुरुआत की गई।उन्होंने कहा कि इस बजट में भारत में गरीबी खत्म होगी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी,उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती व्यापक स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी।उन्होंने कहा कि सरकार सूक्ष्म,लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए लोन गारंटी कवर बढ़ाएगी,टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की आमदनी वालों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, सन्नी शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के इस बार के बजट में आर्थिक क्षेत्रों के विकास के पथ पर सभी को एक साथ लेकर चलने पर ध्यान दिया गया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट आम नागरिकों के लिए सभी प्रकार के अवसरों को सुविधाजनक बनाना,विकास की गति को तेज करके व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित है।
