निगम में महिला कर्मचारी को निकाली अश्लील गालियां माफी मांगकर जान छुडाई अधिकारी ने

निगम में महिला कर्मचारी को निकाली अश्लील गालियां माफी मांगकर जान छुडाई अधिकारी ने

जालंधर(सुनील कुमार)जालंधर के लोगों की नाक में दम कर विजिलेंस की जांच का सामना कर रहे एक निगम अधिकारी ने महिला अधिकारी को अश्लील गालियां निकाल दी। गालिया उसने फोन पर सेवादार को निकाली लेकिन सेवादार निगम की महिला अधिकारी के साथ था और फोन हैंड फ्री था। लिहाजा गंदी गालियां सुनकर महिला अधिकारी के चेहरे का रंग उड गया कि उसका उपर का अधिकारी महिलाओं के बारे में दिल में क्या विचार रखता है।

तपतपाई महिला अधिकारी तत्काल निगम पहुंची और उसने गालियां गंदी निकालने वाले अधिकारी की खूब क्लास ली। मामला महिला के आचरण से जुडा हुआ है बढता देखकर अधिकारी माफी के लिए गिड़गिड़ाने लगा। आखिरकार तरस खाकर महिला ने निगम अधिकारी को छोड दिया। लेकिन जो अश्लील गालियां निगम अधिकारी ने निकाली उससे महिला स्टाफ खौफजदा है कि वह ऐसे पुरूष के साथ कैसे काम कर सकती है जिसके दिल में महिलाओं के प्रति घटिया सोच है।

मामला सीएम मान व उनकी बहन और पत्नी के पास भी पहुंच रहा है कि महिला सशक्तिकरण के उपर ऐसे अधिकारी धब्बा हैं। क्योंकि दोनों ने जालंधर उपचुान में महिलाओं की सुरक्षा ा पर काफी आश्वासन दिया था।कमिश्नर गौतम जैन से छुट्टी पर होने के कारण बात नहीं हो पाई। जिक्रयोग है कि उक्त अधिकारी विवादित रहा है और उसके ख़िलाफ़ विजिलेंस जांच भी विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *