आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में विनायक महाजन (हैल्थ इन्स्पेक्टर) को पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।

आज विनायक महाजन (हैल्थ इन्स्पेक्टर) को गवर्नमेंट कॉलेज गुरदासपुर के खेल मैदान में पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में डिप्टी कमिश्नर श्रीमान आदित्य उप्पल , अडीशनल डिप्टी कमिश्नर सरदार गुरु सिमरन सिंह ढिल्लों, सहायक कमिश्नर श्री कुलदीप चंद और डॉक्टर बलजीत कौर सामाजिक न्याय अधिकारिता और माइनॉरिटी और सोशल सिक्योरिटी और वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्टर पंजाब ने उनके सामाज के प्रति सेवाओं के लिए सम्मानित किया । विनायक महाजन ने समाजिक कार्यों में सहयोग करते हुए लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया से बचने के उपाय बता कर जागरूक किया जिससे इस बार डेंगू के केसेज में काफी गिरावट आई। विनायक महाजन हैल्थ इन्स्पेक्टर जो कि डॉ अर्चिता महाजन के छोटे भाई है। याद रहे कि इससे पहले उनकी बहन डॉ अर्चिता महाजन को भी लगातार पंजाब सरकार, हिमाचल सरकार और लैफटीनैट गवर्नर लद्दाख द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। विनायक महाजन जी की दादी श्री मति कमलेश महाजन जी ने बताया कि यह सब महाकाल की किरपा है जो कि सावन माह में उनके पोते को पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित किया गया । उन्होंने बताया कि उनकी यही कामना है कि वह अपने दादा स्वर्गिय श्री पूरन राम महाजन जी का नाम रोशन करें।
