06 जुलाई/ रोजाना रिपोर्टर

06 जुलाई 2026 से एसएसएस हुबली – योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस (17363/17364) नियमित रूप से चलेगी।
17363 (हुबली → योग नगरी ऋषिकेश)
हर सोमवार शाम 7:45 बजे हुबली से प्रस्थान कर तीसरे दिन रात 11:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
दिल्ली–मेरठ रूट पर प्रमुख समय:
हज़रत निजामुद्दीन – 14:40
मेरठ सिटी – 16:23
मुज़फ्फरनगर – 17:28
देवबंद – 17:50
टपरी – 18:30
रुड़की – 19:42
हरिद्वार – 22:05
17364 (योग नगरी ऋषिकेश → हुबली)
हर गुरुवार सुबह 6:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश से चलकर तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे हुबली पहुंचेगी।
मुख्य समय:
हरिद्वार – 07:45
रुड़की – 08:34
टपरी – 09:40
देवबंद – 10:03
मुज़फ्फरनगर – 10:23
मेरठ सिटी – 11:02
हज़रत निजामुद्दीन – 13:30
पुणे की ओर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सीधी रेल सेवा।
ट्रेन में जनरल, स्लीपर, 3AC और 2AC सहित सभी प्रमुख श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
लेकिन एक बड़ा सवाल…
दिल्ली–मेरठ–हरिद्वार रूट पर इस ट्रेन का समय ऐसे स्लॉट में रखा गया है, जब पहले से ही स्वर्ण मंदिर मेल, उत्कल एक्सप्रेस, जालंधर एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें संचालित होती हैं। ऐसे में नई ट्रेन का समय यात्रियों की सुविधा के लिए कितना उपयोगी रहेगा, इस पर सवाल उठ रहे हैं।
क्या रेलवे को इस ट्रेन का समय बदलना चाहिए ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिले और रूट पर ट्रेनों का बेहतर वितरण हो सके?
