मोदी नेतृत्व की विकास लहर से प्रभावित होकर बढ़ रहा भाजपा परिवार : कृष्ण देव भंडार

जालंधर 24 अप्रैल/ सुनील कुमार
भाजपा के प्रदेश उपा अध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की देश के विकास के प्रति दूरदर्शी सोच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर इन नेताओं का भाजपा में आना स्वाभाविक है।कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी सरकार की विकास लहर है और विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा विकास की गति और तेज होगी।
