जालंधर को वंदे भारत का स्टॉपेज मिलन बड़ी उपलब्धि:- शीतल अंगूराल

जालंधर 15 अप्रैल (सुनील कुमार )
पूर्व विधायक वेस्ट विधानसभा शीतल अंगूराल ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के दिल्ली–कटरा वंदे भारत ट्रेन को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का जालंधर में स्टॉपेज 2 अप्रैल से शुरू हो चुका है और रेल विभाग द्वारा इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है जिसकी पुष्टि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा की गई है और यह तथ्य सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। इसके बावजूद गलत जानकारी देना दुर्भाग्यपूर्ण है।
शीतल अंगूराल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाया जा रहा है और जालंधर को वंदे भारत का स्टॉपेज मिलना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से छात्रों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि एक सांसद होने के नाते चरणजीत सिंह चन्नी को तथ्यों पर आधारित बयान देना चाहिए। बिना जानकारी के दिए गए बयान से जनता में भ्रम पैदा होता है। भाजपा विकास कार्यों को लेकर पारदर्शिता में विश्वास रखती है और गलत तथ्यों का विरोध करती रहेगी।
