Good Results:डीएवी कॉलेज होशियारपुर का बीसीए तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा 

डीएवी कॉलेज होशियारपुर का बीसीए तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा

होशियारपुर/रोज़ाना रिपोर्टर

पंजाब यूनिवर्सिटी,चंडीगढ़ की ओर से बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन, तीसरे सेमेस्टर के घोषित नतीजों में डीएवी. कॉलेज, होशियारपुर का परिणाम शानदार रहा। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विनय कुमार ने बताया कि दिसंबर 2025 में आयोजित उक्त परीक्षा में कुणाल कुमार ने 9 एस.जी.पी.ए. (सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट एवरेज) साथ संस्था में पहला, भावना और मनीषा सैनी ने 8.88 एसजीपीए साथ संयुक्त रूप से दूसरा तथा आइना ने 8.71 एसजीपीए साथ तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने भी अपनी इस सफलता का श्रेय स्नातकोत्तर कंप्यूटर साइंस एवं एप्लिकेशन विभाग के अपने सभी प्राध्यापकों को देते हुए उनका तहदिल से आभार प्रकट किया। डाॅ. अनूप कुमार, प्रबंधक समिति के अध्यक्ष, सचिव श्री आर. एम. भल्ला, प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) विनय कुमार ने परिश्रम को ही सफलता का बीज माना और अपने बधाई संदेश में विद्यार्थियों को आने वाले वर्षों में कड़ी मेहनत से हर मुकाम में सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *