
जालंधर /14 मार्च / सुनील कुमार
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गरिमामय में उपस्थिति में बदलाव रैली में जालंधर शहरी की चारों विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया। रैली में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने योग्य था, जिसने संगठन की मजबूती और एकजुटता को दर्शाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से इस रैली में सफल भागीदारी के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री,राकेश राठौर, कृष्ण देव भंडारी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू,शीतल अंगूराल, जगबीर बराड़,सरबजीत सिंह मक्कड़,अविनाश चंद्र, और रैली के लिए चारों विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज अविनाश राय खन्ना पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू अमरजीत सिंह अमरी सह-इंचार्ज मनीष विज, अमरजीत सिंह गोल्डी,दविंदर कालिया दविंदर भारद्वाज, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिकी, मीडिया इंचार्ज जिला सचिव अमित भाटिया,जालंधर शहरी के सभी मंडल अध्यक्षों, और सभी पार्षदों—का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बदलाव रैली में सफलतापूर्वक भागीदारी आयोजित हो पाई है।
सुशील शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार पूरे पंजाब से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता बदलाव रैली में शामिल हुए हैं, उससे यह स्पष्ट संकेत मिल गया है कि पंजाब की जनता अब परिवर्तन चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी का आगमन तय है और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
उन्होंने जालंधर शहरी के सभी कार्यकर्ताओं का भी दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बदलाव रैली को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस सफल आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि इसी एकजुटता और ऊर्जा के साथ पार्टी आगे भी जनहित के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाती रहेगी।
भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की साथियों सहित अपने इलाका वासियो के साथ मोगा रैली पहुंचे

कैप्शन-अमित शाह की मोगा रैली मे साथियों सहित अपने बूथ इलाके से शामिल होने जाते महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,गौरव राय,सन्नी शर्मा,पारस कक्कड़,अर्जुन हैप्पी,पारस शर्मा,हर्ष राय व अन्य
