पंजाब में बढ़ते गैंगस्टरवाद और सरकार की नाकामियों के खिलाफ 14 मार्च को मोगा में विशाल “बदलाव रैली”

पंजाब में बढ़ते गैंगस्टरवाद और सरकार की नाकामियों के खिलाफ 14 मार्च को मोगा में विशाल “बदलाव रैली”

जालंधर/10 मार्च/सुनील कुमार

पंजाब में मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। राज्य में गैंगस्टरवाद, फिरौती की घटनाएं और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। इसी के विरोध में 14 मार्च को मोगा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल “बदलाव रैली” का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में भाजपा नेता ललित कुमार बब्बू ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में सत्ता में आई है, तब से प्रदेश में विकास कार्य लगभग ठप हो गए हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। व्यापारी वर्ग से लगातार फिरौती मांगने की घटनाएं सामने आ रही हैं और कई जगहों पर गैंगस्टरों द्वारा खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं।ललित कुमार बब्बू ने कहा कि आज पंजाब की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। शहरों और कस्बों में कानून व्यवस्था कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ पीने के पानी की समस्या, टूटी हुई सड़कें और सफाई व्यवस्था की बदहाली से लोग बेहद परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के समय जो बड़े-बड़े वादे किए थे, आज वे सब खोखले साबित हो रहे हैं। जनता अब सरकार की नाकामियों को समझ चुकी है और बदलाव चाहती है।

ललित कुमार बब्बू ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे 14 मार्च को मोगा में आयोजित होने वाली “बदलाव रैली” में बड़ी संख्या में पहुंचें और पंजाब में कानून व्यवस्था बहाल करने तथा विकास की नई शुरुआत के लिए अपनी आवाज बुलंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *