बदलाव रैली के उपलक्ष में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में की गई बैठक

बदलाव रैली के उपलक्ष में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में की गई बैठक

जालंधर 3 मार्च/रोज़ाना रिपोर्टर

मोगा में भारतीय जनता पार्टी की 14 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित बदलाव रैली के उपलक्ष में वार्ड न 55 की बैठक मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा जी की अध्यक्षता में रखी गई इस बैठक में जालंधर वेस्ट के रैली इंचार्ज अमरजीत सिंह अमरी और जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज विशेष रूप से पहुंचे। ये बैठक 14 मार्च को मोगा में भाजपा द्वारा आयोजित रैली जिसमें देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी उपस्थित रहेंगे उस रैली की तैयारीयों के लिए रखी गई थी इस बैठक में पार्षद तरविंदर सोई जी, भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा, रिशी बहल जी अजय वर्मा डिंपल शर्मा दविंदर खेड़ा गौरव दुआ आदि सभी कार्यकर्ताओ ने मोगा रैली में ज्यादा से ज्यादा साथियों को साथ लेकर शामिल होने का आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *