भारतीय जनता पार्टी जालंधर ने मोगा बदलाव रैली को लेकर की अहम नियुक्तियाँ की,
बदलाव रैली” को लेकर कार्यकर्ताओं और जालंधर निवासियों में जबरदस्त उत्साह:-सुशील शर्मा

अमित भाटिया

दविंदर भारद्वाज

दविंदर कालिया

अमरजीत सिंह

मनीष विज
जालंधर, 2 मार्च/रोज़ाना रिपोर्टर
भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने मोगा में आयोजित होने वाली “बदलाव रैली” को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों के साथ सहयोगी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की ।
जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली की तैयारियों को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित नियुक्तियाँ की गई हैं
सेंट्रल विधानसभा के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी के साथ सहयोगी के तौर पर दविंदर कालिया
नार्थ विधानसभा के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना के साथ सहयोगी के तौर पर मनीष विज
वेस्ट विधानसभा के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी के साथ सहयोगी के तौर पर दविंदर भारद्वाज
कैंट विधानसभा के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष रवि महेंद्रू के साथ सहयोगी के तौर पर अमरजीत गोल्डी की नियुक्ति की गई
रैली मीडिया इंचार्ज के लिए जिला सचिव अमित भाटिया की नियुक्ति की गई
सुशील शर्मा ने कहा कि मोगा में होने वाली बदलाव रैली को लेकर पंजाब के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश के लोग सुशासन और विकास के लिए भाजपा को विकल्प के रूप में देख रहे हैं जिला स्तर, मंडल स्तर, वार्ड स्तर और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में खासा जोश और ऊर्जा है। सुशील शर्मा ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटा हुआ है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि यह रैली पंजाब में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देगी और प्रदेश की जनता की उम्मीदों को नई दिशा प्रदान करेगी। रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मोगा पहुंचकर बदलाव रैली को सफल बनाएं और प्रदेश में विकास एवं सुशासन के भारतीय जनता पार्टी के संकल्प को मजबूत करें।
