ढलियारा कॉलेज में लिटरेरी सोसाइटी द्वारा काव्य पाठ प्रतियोगिता में ,ज्योति ने मारी बाज़ी

ढलियारा कॉलेज में लिटरेरी सोसाइटी द्वारा काव्य पाठ प्रतियोगिता में ,ज्योति ने मारी बाज़ी

हिमाचल प्रदेश/रोज़ाना रिपोर्टर /21 फरवरी

राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के सभागार में शनिवार को साहित्यिक माहौल उस समय जीवंत हो उठा जब लिटरेरी सोसाइटी द्वारा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अंजू आर. चौहान ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत लिटरेरी सोसाइटी के संयोजक डॉ. सुरेश कुमार के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कविता को भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि काव्य मनुष्य के अंतर्मन की आवाज़ है, जो समाज को दिशा देने का कार्य करती है।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विविध विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर उपस्थितजनों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतिभागियों की प्रस्तुति, भाव-भंगिमा और उच्चारण के आधार पर परिणाम घोषित किए गए, जिसमें ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया। मनराज द्वितीय तथा कोमल तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में डॉ. राजीव रत्न, प्रो. संजीव जसवाल, प्रो. कंचन, प्रो. ब्रजेश्वर रनौत, प्रो. पीताम्बर, प्रो. धर्मेंद्र सिंह, प्रो. सुरेंद्र कुमार, डॉ. शमिता, डॉ. आरती कौशल और डॉ. संघर्ष सैनी सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अंजू आर. चौहान ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं तथा साहित्य के प्रति रुचि विकसित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *