दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई16 फरवरी को, चेक बाउंसिंग की वजह से हुई जेल

नई दिल्ली/रोज़ाना रिपोर्टर

चेक बाउंस मामाले में राजपाल यादव के लिए फिलहाल कोई राहत नजर नहीं आ रही है. दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल की जमानत याचिका पर सुनवाई को 16 फरवरी तक टाल दिया है. वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. बुधवार को हुई सुनवाई के बाद राजपाल के वकील भास्कर उपाध्याय ने बताया कि राजपाल ने 2.5 करोड़ रुपये पहले ही चुका दिए हैं और वह और बकाया चुकाने के लिए भी तैयार हैं. इसके लिए उन्हें समय चाहिए. दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर वकील ने बताया कि राजपाल ने फिल्म के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के कर्ज में से 2.5 करोड़ रुपये पहले ही चुका दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *