केन्द्र ने राजपुरा बाईपास लाइन बनाने को दी मंजूरी , पंजाबियों के लिए अहम खबर

चण्डीगढ़/रोज़ाना रिपोर्टर

रेल मंत्रालय ने राजपुरा बाईपास लाइन बनाने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 411.96 करोड़ रुपये है और इसे रेलवे बोर्ड की सिफारिश के बाद मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि मंजूर किए गए काम के तहत न्यू शंभू समर्पित माल ढुलाई कॉरिडोर स्टेशन को मौजूदा राजपुरा-बठिंडा लाइन के कौली स्टेशन से जोड़ने के लिए 13.46 km लंबी बाईपास लाइन बनाई जाएगी।यह अहम बदलाव भारतीय रेलवे के ‘अम्ब्रेला वर्क 2025-26’ योजना के तहत नई रेल लाइनों के काम का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद राजपुरा यार्ड पर दबाव कम करना है जो अभी पूरी क्षमता से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अंबाला-जालंधर डिवीजन नॉर्दर्न रेलवे नेटवर्क के सबसे बिजी कॉरिडोर में से एक है। अगर समय पर दखल नहीं दिया गया, तो 2030-31 तक इस एरिया में लाइन कैपेसिटी का इस्तेमाल 165 फीसदी से ज्यादा होने की संभावना है, जो बढ़ते ट्रैफिक के कारण और दबाव पैदा करेगी।नई बाईपास लाइन ट्रेनों को सीधी पहुंच प्रदान करेगी, जिससे वह राजपुरा यार्ड की भीड़ से पूरी तरह बच सकेंगी। इससे माल और यात्री गाड़ियों की आवाजाही और सुचारू और तेज होगी। न्यू शंभू में समर्पित माल कॉरिडोर के साथ सीधी कनेक्टिविटी माल आवाजाही की कारगुजारी और रफ्तार में भी वृद्धी करेगी। यह मंजूरी क्षेत्र में रेल ढांचे के आधुनिकीकरण की ओर एक अहम कदम है जिससे देश की बढ़ रही आवाजाही की जरूरतों ते अनुसार क्षमता में वृद्धी यकीनी बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *