योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को चाइनीस मोबाइल और चीनी डोर से पूरी दूर रहने की बच्चों से अपील
लखनऊ 9 फरवरी /रोजाना रपोर्टर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बच्चों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें चीनी मांझे से पूरी तरह दूर रहना चाहिए और उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह भी दी।
योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के नाम लिखा पत्र ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, “आपकी सुरक्षा, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता हमारी सरकार की प्राथमिकता है।”
