राजेश कपूर ने केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर देश को तेज़ी से अग्रसर करने वाला बजट बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद किया।

जालंधर 1 फरवरी (सुनील)भाजपा जिला जालंधर के महामंत्री राजेश कपूर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में गरीब, किसान, युवा, महिलाएं और मध्यम वर्ग सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव को और अधिक मजबूत करेगा तथा देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार पर विशेष ध्यान देकर यह बजट भारत को वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है।
भाजपा जिला जालंधर नेतृत्व ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प को अवश्य साकार करेगा।
