66 फीट रोड जाम को लेकर कार्रवाई की मांग, सुखविंदर मोमन ने लगाए आरोप

जालंधर (सुनील कुमार)जालंधर केंट जै वाल्मीकि मजहबी सिख संस्था के चेयरमैन सुखविंदर मोमन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मॉडल टाउन निवासी रघुवीर सिंह, गुरमिंदर सिंह, खुरला खींगरा निवासी अरविंदर मिश्रा तथा उनके साथियों पर गांव फोल्ड़ीवाल की 66 फीट रोड पर बार बार धरना लगाकर सड़क बंद करने और आम जनता को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। त्रकारों से बातचीत में सुखविंदर मोमन ने बताया कि आरोपित लोग इस इलाके के रहने वाले नहीं हैं। आरोप है कि वे 66 फीट रोड पर आकर धरना लगाते हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब होता है। उन्होंने कहा कि गांव के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा इन्हें पहले भी समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं दोहराई जा रही हैं। सुखविंदर मोमन के अनुसार, 15 दिसंबर को दोपहर के समय उक्त लोग करीब 100 साथियों के साथ 66 फीट रोड पर धरने पर बैठ गए, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई और लंबा जाम लग गया। इस दौरान गांववासियों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने और संस्था के अन्य सदस्यों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में आम लोगों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।इस मौके पर राजू, जौरा, टिंकू, जग्गू, प्रिंस, विक्की, खुशविंदर गिल सहित संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस मामले में आरोपों को लेकर दूसरी पार्टी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ सकी है।
